जैतहरी: वेंकटनगर-निगौरा के बीच अज्ञात महिला का शव मिला, पहचान के लिए पुलिस ने मांगी मदद
वेंकटनगर। वेंकटनगर और निगौरा रेलवे स्टेशन के बीच करीब 25 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस के अनुसार महिला की मौत ट्रेन से गिरने से आई चोटों के कारण हुई है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस ने घटना की जानकारी दी। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने पहचान संबंधी जानकारी रखने वाले लोगों से पुलिस चौकी वेंकटनगर में सूचना देने की अपील की है।