जमुई: जमुई में दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न एडीईओ की परीक्षा, उपस्थितों से ज्यादा अनुपस्थित
Jamui, Jamui | Apr 15, 2026 बिहार लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में बुधवार 10 से 2 बजे जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर दूसरे दिन भी सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी यानी एडीईओ प्रतियोगिता परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एक ही पाली में किया गया।