मखदुमपुर: मखदुमपुर बाजार में निकाली गई बाइक तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शुक्रवार के दिन 5 बजे मखदुमपुर बाजार में युवाओं द्वारा बाइक तिरंगा यात्रा निकाली गई,यात्रा की शुरुआत मखदुमपुर के डीह मोहल्ले से हुई, बाइक पर सवार युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े, इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा बाजार गूंजता रहा।