पटियाली: सिढपुरा क्षेत्र के सेमरा मोर्चा गांव में कुएं में मिला चार वर्षीय अबोध बालक का शव, गांव में फैली सनसनी
कासगंज के थाना सिढपुरा क्षेत्र के ग्राम सेमरा मोर्चा में मंगलवार रात 11 बजे 15 फीट गहरे कुएं में चार वर्षीय माधव का शव मिला। वह दोपहर से लापता था, परिजनों ने तलाश के बाद पुलिस को सूचना दी थी। देर रात घर के पास कुएं में शव मिलने से कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, खेलते समय गिरने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।