खंडवा नगर: मोहर्रम पर्व पर खंडवा के बॉम्बे बाजार से निकाला गया जुलूस
मोहर्रम के अवसर पर खंडवा के बॉम्बे बाजार से रविवार दोपहर 2:00 बजे बड़े पैमाने पर जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। स्थानीय लोगों द्वारा एक से बढ़कर एक झांकियां तैयार की गई थी। ताजियों को लेकर तैयार इन झांकियां को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग बॉम्बे बाजार पहुंचे। इन झांकियों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए।