सदर: बीएचयू में अभाविप ने किया पुतला दहन, प्रॉक्टोरियल बोर्ड से हुई झड़प
वाराणसी। बीएचयू में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। केंद्रीय कार्यालय के समीप कार्यकर्ताओं ने चीफ प्रॉक्टर और विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के बीच झड़प भी हुई।