हिमाचल - वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ियों से लदी 6 गाड़ियां जब्त
बिलासपुर जिला में वन संपदा की सुरक्षा और अवैध वन उपज के परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने विशेष अभियान चलाया है. इस कड़ी में बुधवार, 18 नवंबर भराड़ी ब्रिज सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर विशेष नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई.
यह कार्रवाई वन मंडलाधिकारी और डीएफओ बिलासपुर की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में की गई कार्रवाई के दौरान भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में कुल 6 वाहनों को जब्त किया गया है।
Daily Himachal News Dhn24×7 Himachal Pradesh Police