पटना ग्रामीण: महादेव स्थान के पास से लगभग 15 किलो गांजा बरामद, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
पटना सिटी SDPO-2 गौरव कुमार ने सोमवार शाम 5:18 बजे इस बात की जानकारी दी है कि रविवार को बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास से वाहन चेकिंग के दौरान करीब 15 किलो गांजा बरामद किया गया है। वहीं मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। गांजा की यह खेप झारखंड से लाई जा रही थी जिसे मीठापुर में डिलीवर करना था।