इकौना: लयबुड़वा मे पूर्व विधायक असलम रायनी ने कटान क्षेत्र का लिया जायजा, शासन प्रशासन से की जल्द बांध निर्माण की मांग
इकौना तहसील के लयबुड़वा में कटान क्षेत्र का पूर्व विधायक असलम रायनी ने पहुंचकर जायजा लिया, इस दौरान लोगों से बात कर उनकी समस्याएं जानी, जबकि पूर्व विधायक ने शासन प्रशासन से जल्द बांध निर्माण की मांग की है ताकि लोगों को कटान रूपी समस्या से निजात दिलाई जा सके। हलाकि प्रशासन भी लगातार लोगों की समस्याएं दूर करने की कोशिश में लगा हुआ है।