कोंडागांव: अमरावती बेलगांव मार्ग पर हुआ गंभीर सड़क हादसा, हादसे में घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल में किया गया दाखिल
कोंडागांव जिला अस्पताल में बड़े कनेरा के एक व्यक्ति को गंभीर चोट के चलते दाखिल किया गया है। शनिवार 5 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे घायल व्यक्ति के परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका छोटा भाई देव प्रकाश भंडारी उम्र 35वर्ष अमरावती बाजार गया हुआ था वहीं वापस आते वक्त अमरावती बेलगांव के बीच गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।