कोंडागांव: कोंडागांव जिला अस्पताल के शवघर परिसर में सफाई को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने चलवाया बुलडोजर
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के शवघर परिसर बीते कई महीनों से सफाई को लेकर उपेक्षा का शिकार बना हुआ था। कई दफा स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन एवं जिला अस्पताल प्रबंधन से साफ-सफाई की मांग की गई थी। सफाई के अभाव में शवघर परिसर गंदगी और अनचाहे झाड़ियों से लदती जा रही थी। वहीं शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ ने परिसर की सफाई करवाई है।