कोंडागांव: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त जारी, कोंडागांव जिला कार्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वासिम, महाराष्ट्र से 9.4 करोड़ लाभार्थी किसानों के खातों में लगभग 20,000 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की है। इस कार्यक्रम का आयोजन आज शनिवार दोपहर 3 बजे कोंडागांव के जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में किया गया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया है।