कोंडागांव: कोंडागांव जिले के थाना अनंतपुर के छिनारी में साइबर जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया
थाना अनंतपुर के ग्राम छिनारी में शनिवार दोपहर 2 बजे साइबर जागरूकता पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। वहीं इस दौरान साइबर वालंटियर्स ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से साइबर ठगी के तरीकों को दर्शाया।पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के निर्देश पर यह अभियान 05 से 19 अक्टूबर 2024 तक चलाया जाएगा।