चित्तौड़गढ़। आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने 09 जुलाई को जिला कलक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा। जिला महामंत्री निर्मला कुमावत ने कहा कि 2018 के बाद मानदेय नहीं बढ़ा और बजट 2025-26 में भी राहत नहीं मिली। उन्होंने 18,000 रुपए मासिक मानदेय, समान कार्य-समान वेतन, की मांग की है।