बिसवां: रेउसा चौराहे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार कांवरिया गंभीर रूप से घायल
Biswan, Sitapur | Jul 29, 2024 रेउसा चौराहे पर बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक साइकिल पर जल लेकर शिव मंदिर जाने के लिए घर से निकला था।टक्कर मारकर मौके से फरार बाइक चालक का पता नहीं चल पाया है वहीं युवक की हालत गंभीर होने के चलते उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा से ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।टक्कर मार कर मौके से फरार बाइक चालक की तलाश है।