जमुई: थानाध्यक्ष व सुरक्षा बलों के साथ सड़क पर उतरे SDPO ने शहर का लिया जायजा
दुर्गापूजा पूजा पर्व को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से व विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शनिवार की शाम 5:30 बजे सुरक्षाबलों के साथ साइबर DSP सह प्रभारी SDPO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार व बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान महराजगंज, थाना चौक, ख़ैरा मोड़, बोधवन तालाब, महिसौड़ी चौक, कचहरी रोड होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया। इसके अलाव कई अन्य संवेदनशील इलाके का भी जायजा लिया गया। साथ ही चिन्हित जगहों पर पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई। मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा आपसी भाईचारा वह शांति बनाए रखने की भी लोगों से अपील की गई। इस अवसर पर साइबर डीएसपी सह प्रभारी एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा पर्व को लेकर पूरे शहर का जायजा लिया गया है। पर्व के दौरान शांति बनी रहे इसके लिए फ्लैग मार्च भी किया गया है। लोगों से शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील भी की गई है। साथ ही वैसे संवेदनशील इलाके को चिन्हित कर पुलिस पदाधिकारी व जवानों की तैनाती की गई है। पर्व के दौरान चौक- चौराहों के अलावा गश्ती वाहन शहर का भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है । असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। आपसी भाईचारा को बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #jamui #jamuitopnews #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Oct 17, 2026