जखनिया: गाजीपुर में गूंजा अखंड भारत का संकल्प, VHP-बजरंग दल के कार्यक्रम में राष्ट्रभाव का दिखा जोश
गाजीपुर में 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के मौके पर राष्ट्रभाव और सांस्कृतिक एकता का संदेश गूंजा। जिला पंचायत भवन सभागार, कचहरी में विश्व हिंदू परिषद के मार्गदर्शन और बजरंग दल के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम श्रद्धा एवं राष्ट्रभाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रांत संयोजक सुशील जी राष्ट्रवादी रहे।