मोहनलालगंज: नगराम के समेसी में आयोजित हुआ दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम
नगराम इलाके के समेसी गांव स्थित राकश वीर बाबा मंदिर पर आयोजित हुए कुश्ती दंगल में कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । ग्राम प्रधान अशोक रावत ने बताया की विभिन्न जनपदों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया वहीं गांव के मुखिया ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया है। दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के अनेक दांव पेज आजमाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।