मोहनलालगंज: फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी के साथ युवक ने महीनों तक किया दुराचार, मोहनलालगंज पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज के एक गांव में किशोरी से कई महीनों तक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुराचार किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में लेका पूछताछ कर रही है।