मोहनलालगंज: बिन्दौवा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त
मोहनलालगंज पुलिस द्वारा जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि मोहनलालगंज के बिन्दौवा में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को आसपास खड़े लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अब सोशल मीडिया और आस पास के थानों के माध्यम से शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है।