गांधी मैदान धरहरा में शुक्रवार के संध्या लगभग 4 बजे स्वर्गीय रविंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर वनडे फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस मुकाबले ने खिलाड़ियों के साथ-साथ खेलप्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह भर दिया। मैच टीएससी भागलपुर और शंकर स्पोर्टिंग क्लब धरहरा के बीच खेला गया।