नवीन पुलिस लाइन में SSP राकेश रंजन ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
रांची। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रांची के नवीन पुलिस लाइन में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने तिरंगा फहराया और उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री भी शामिल हुए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पारस राणा, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, प्रशिक्षु आईएएस आस्था शरण और अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
SSP राकेश रंजन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश और समाज के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा दी।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री, SSP राकेश रंजन, SP पारस राणा समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया और उनके बेहतर कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के जवानों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।
#RanchiNews #JharkhandNews #RanchiPolice #RakeshRanjan #ManjunathBhajantari #IndependenceDay #IndependenceDay2026 #15August #80thIndependenceDay #PoliceLine #Ranchi #Jharkhand #PoliceNews #PoliceDepartment #JaiHind #Tiranga #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #रांची #झारखंड #रांचीपुलिस #स्वतंत्रतादिवस #तिरंगा #जय_हिंद