बीकानेर: तिरुपति घी विवाद की जांच के लिए बीकानेर पहुंची ईडी टीम, कर रही है पड़ताल
बीकानेर में तिरुपति बालाजी प्रसादम में कथित मिलावटी घी आपूर्ति मामले की जांच को लेकर हलचल तेज हो गई है। हैदराबाद से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की विशेष टीम ने शहर की कोयला गली स्थित एक प्रतिष्ठान पर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की है। सूत्रों के अनुसार जांच एजेंसी घी सप्लाई चेन, कारोबारी लेन-देन और तिरुपति मंदिर तक जुड़े नेटवर्क की पड़ताल क