मड़ावरा: इकौना में भैंस को भूसा रख देने की बात कहने पर शराबी युवक ने माता पिता की पत्थर गुम्मे से की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
थाना गिरार के इकौना गाँव में भैंस के लिए भूसा रख देने की बात कह देने पर एक शराबी युवक ने अपने ही माता पिता की पत्थर गुम्मे से मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पीड़ितों ने पुलिस थाने में जाकर अपनी परेशानी बतायी, पुलिस के द्वारा रविवार को दोपहर 12 बजे दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।