बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत लुहर्रा के सरपंच पर फर्जी निर्माण का आरोप, जनपद पंचायत सीईओ से कार्रवाई की मांग
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहर्रा सरपंच पर फर्जी निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया।जानकारी के अनुसार पीड़ित रामकिशन आदिवासी के द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को शिकायती आवेदन सौंपा गया।जिसमें बताया गया कि शासकीय भूमि खसरा नंबर 408 एवं 406 पर फर्जी तरीके से खेत तालाब निर्माण कार्य कराया गया है।जबकि निजी भूमि खसरा नंबर 409 पर दर्ज है।