बल्देवगढ़: ग्राम बैसा एवं टपरियन में आबकारी पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर की छापेमारी
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम बैसा एवं टपरियन में अवैध शराब विक्रय करने वालों पर आबकारी पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत जगह-जगह अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार आबकारी पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त की गई।साथ ही मौके पर शराब बनाने की संपूर्ण सामग्री नष्ट की गई।