बल्देवगढ़: ग्राम छारकी में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति के साथ मारपीट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम छारकी में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई।पीड़ित कमलेश पुत्र पंचम लोधी के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई।जिसमें पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुंज बिहारी लोधी के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज की।गाली गलौज करने से मना करने पर लाठी डंडों से मारपीट की।पुलिस के द्वारा मामला दर्ज किया गया।