बल्देवगढ़: गनेशपुरा गांव में दो लोगों ने 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ की मारपीट, पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बल्देवगढ़ थाना अंतर्गत गनेशपुरा गांव में 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मिलकर एक मारपीट कर दी।पीड़ित प्रीतम पुत्र पिर्रा रैकवार के द्वारा थाना शिकायत की।जिसमें पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव की ही पिल्टू रैकवार एवं बलराम रैकवार के द्वारा पीड़ित के साथ गाली गलौज की।गाली गलौज करने से मना करने पर दोनों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट कर दी।