बल्देवगढ़: नगर के बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने दिखाई सख्ती, हाथ ठेला चालकों को दी सख़्त हिदायत
बल्देवगढ़ नगर के मुख्य बस स्टैंड पर यातायात व्यवस्था को सुधारने मौके पर पुलिस टीम पहुंची।जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी प्रीति भार्गव के द्वारा बताया गया कि मुख्य बस स्टैंड पर लगाए जा रहे हाथ ठेला चालकों के द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा है।जिस कारण से आवागमन में परेशानी हो रही है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी।