जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।*
कटिहार,14 अक्टूबर 2026 बुधवार।
*अभियान के तहत 14 अक्टूबर को कुल 262 चालान काटे गए, जिनसे 10,04,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया ।*
अभियान के तहत महिला थाना, कटिहार के पास और सिरसा क्षेत्र में वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
जांच के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट चारपहिया वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन परिचालन और ओवरलोडिंग के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसके अलावा लंबी दूरी की बसों के दस्तावेजों और यातायात नियमों के अनुपालन की भी जांच की जा रही है।
अभियान के तहत नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों की भी जांच की जा रही है। वहीं, बिना पंजीकरण संचालित टोटो और ऑटो के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
परिवहन विभाग ने नए वाहनों के पंजीकरण में अनावश्यक देरी करने वाले डीलरों और शोरूम संचालकों को भी नियमों का पालन करने की हिदायत दी है। बिना पंजीकरण वाहन सड़क पर चलाए जाने की स्थिति में वाहन चालक के साथ संबंधित डीलर की जिम्मेदारी भी नियमानुसार तय की जाएगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी, कटिहार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की है। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने देने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन से बचने की अपील की।
परिवहन विभाग के अनुसार, विशेष वाहन जांच अभियान 20 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद भी जिले में नियमित रूप से वाहनों की जांच की जाएगी। विभाग का उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सुरक्षित यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करना है।
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Transport Department, Government of Bihar #CMSamrat #samratchoudhary @topfans CMO Bihar
1 views | Katihar, Bihar | Oct 14, 2026