माननीय मुख्यमंत्री,बिहार श्री सम्राट चौधरी ने किया कृषि इनपुट अनुदान का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण*
**कटिहार, 14 अक्टूबर 2026।**
*अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में आई भीषण बाढ़ से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को राहत प्रदान करने की दिशा में बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है* ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत प्रभावित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से अनुदान राशि हस्तांतरित की गई।
इस अवसर पर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव तथा माननीय कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।
*#कटिहार के 2,892 किसानों को मिला लाभ*
इस क्रम में **कटिहार जिले के 2,892 किसानों के बैंक खातों में कुल ₹1,34,33,614.62 (एक करोड़ चौंतीस लाख तैंतीस हजार छह सौ चौदह रुपये एवं बासठ पैसे)** की अनुदान राशि अंतरित की गई।
इस सहायता से बाढ़ के कारण फसल क्षति झेलने वाले किसानों को कृषि कार्यों को पुनः गति देने तथा आगामी फसल की तैयारी में आर्थिक संबल मिलेगा।
*# वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े जिला स्तरीय पदाधिकारी*
कार्यक्रम में कटिहार जिले से जिला पदाधिकारी, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), जिला कृषि पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से शामिल हुए।
*# किसानों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता*
कृषि इनपुट अनुदान योजना का मुख्य उद्देश्य बाढ़ सहित प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति झेलने वाले पात्र किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे कृषि गतिविधियों को पुनः सुचारु रूप से संचालित कर सकें और आगामी फसल उत्पादन की तैयारी समय पर कर सकें।
बिहार सरकार किसानों के हितों की रक्षा तथा प्राकृतिक आपदाओं की स्थिति में उन्हें त्वरित राहत उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण पारदर्शिता, जवाबदेही एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
**जिला प्रशासन, कटिहार एवं कृषि विभाग द्वारा किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।**
जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
कटिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar @topfans CMO Bihar Samrat Choudhary CM Samrat #follower #CMSamrat #samratchoudhary
5 views | Katihar, Bihar | Oct 14, 2026