हुज़ूर: भोपाल के ऐशबाग इलाके से पुलिस की वर्दी पहनकर ठगी करने वाले फर्जी पुलिस कर्मी को पुलिस ने पकड़ा
Huzur, Bhopal | Aug 20, 2024 पुलिस की वर्दी पहन लोगों को ठगने वाला एक फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने दबोचा है। बताया जा रहा है की आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को पुलिस वाला बताकर ठगी करता था। जिसे पुलिस ने ऐशबाग इलाके से पकड़ा है, पुलिस के अनुसार लंबे समय से किराए के मकान में रह रहा था । पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।