हज़ारीबाग: हिंदी दिवस समारोह के मौके पर सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प के कार्मिकों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ
संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भाषा को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया था। इस निर्णय के बाद हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर वर्ष 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है।