बालूमाथ: तंबाकू निषेध दिवस पर थाना व अस्पताल परिसर में कार्यक्रम, लोगों ने तंबाकू सेवन न करने की शपथ ली
रविवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बालूमाथ थाना परिसर एवं बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को तंबाकू से होने वाले बीमारियों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई और उपस्थित लोगों के द्वारा सेवन नहीं करने का शपथ लिया गया।