इस्लामनगर अलीगंज: पतनेश्वर घाट से खैरमा घाट, कमर से अधिक गहरे पानी में नदी पार कर गंगा आरती में पहुंचे डीएम-एसपी
खैरमा घाट पर मंगलवार को नमामि गंगे अभियान के तहत भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान DM श्री नवीन और SP विश्वजीत दयाल का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बन गया। जिसका वीडियो बुधवार 8 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल आरती में शामिल होने के लिए दोनों अधिकारियों ने प्रोटोकॉल और विशेष व्यवस्था से हटकर कमर से अधिक गहरे पानी में उतरकर मंच तक पहुंचे।