बटियागढ़: हाईस्कूल मड़ियादो में शिक्षा व्यवस्था चौपट,असुविधाओं से परेशान हैं विद्यार्थी
हटा ब्लाक के हाईस्कूल मड़ियादो में प्रवंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण शिक्षा व्यवस्था चौपट है, विद्यालय में शिक्षकों की कमी और प्रबंधन की उदासीनता के कारण समय से पीरियड नही लगने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आरोप है की यंहा बैठने के लिए उचित व्यवस्था नही,न ही कमरों में लाइट और पंखे है