थाना रीठी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया में हुई अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सुलझाकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई घटना की सूचना 11 फरवरी 2026 को प्राप्त हुई, जिसमें ग्राम खम्हरिया में एक युवक की संदिग्ध मृत्यु की जानकारी दी गई।