शेरघाटी: लुटुआ थाने की पुलिस टीम ने जंगली इलाके में चलाया विशेष छापेमारी अभियान
Sherghati, Gaya | Nov 30, 2025 बाँके बाजार प्रखंड के लुटुआ थाने के पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया। लुटुआ थाना अध्यक्ष संटू कुमार ने रविवार को रात 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जंगली इलाके में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटनाओं पर रोक लगाया जा सके ।