रायडीह: झारखंड के मांदर को मिला GI टैग, रायडीह के जरजट्टा गांव की कारीगरी को मिली नई पहचान ।
Raidih, Gumla | Sep 30, 2026 झारखंड के अखड़ों-चौपालों, लोकनृत्यों और आदिवासी पर्व-त्योहारों की पहचान बन चुका पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर अब देश ही नहीं, दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगा। झारखंड के गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित जरजट्टा गांव में पीढ़ियों से तैयार किए जा रहे पारंपरिक मांदर को जियोग्राफिकल इंडिकेशन यानी GI टैग मिल गया है।