जालौन: नगर में बाजार बंदी के दिन भी खोली गई दुकानें, प्रशासन की गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां, वीडियो हुआ वायरल
जालौनतहसील क्षेत्र के जालौन नगर में सोमवार के दिन बाजार बंदी के आदेश है,लेकिन दुकान दार प्रशासन की गाइड लाइन को मानने को तैयार नहीं है और दुकानों पर आज के दिन भी भीड़ लगी हुई है,जिसका वीडियो किसी शख्स ने बनाकर दिन सोमवार समय 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें साफ तौर पर दिखाई दे रहा है कि किस तरीके से प्रशासन की गाइड लाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।