सिंगरौली: गनियारी में मूर्ति तोड़ने का वीडियो सामने आया, सीढ़ियों की रेलिंग भी टूटी, दो आरोपी गिरफ्तार
बैढ़न कोतवाली अंतर्गत आने वाले गनियारी मोहल्ले में बीती रात दो युवकों ने मंदिर में घुसकर मूर्ति को खंडित कर दिया। वहीं मंदिर परिसर में लगी रेलिंग को भी तोड़ने का प्रयास किया। घटना का वीडियो बुधवार को वायरल हुआ है।वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।