पटना ग्रामीण: दीदारगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ससुराल आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में ससुराल आए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 12:00 बजे सोशल मीडिया के नजरिए पुलिस ने जानकारी दी है। वहीं परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।