हाजीपुर में गोंडा के 33 वर्षीय युवक राकेश शर्मा का शव जिला अस्पताल में मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। बालपुर क्षेत्र के अहिरन पुरवा निवासी राकेश गोंडा मुख्यालय पर लकड़ी व्यापारी के यहां काम करते थे। परिजनों के मुताबिक, 24 अगस्त को व्यापारी के कहने पर वह उधारी का पैसा लेने हाजीपुर गए थे। 25 अगस्त की शाम से उनका मोबाइल बंद हो गया था। तलाश में हाजीपुर पहुंचे छोटे भाई दद्दू शर्मा को जिला अस्पताल में राकेश का शव मिला। अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति उन्हें मृत अवस्था में अस्पताल छोड़कर चला गया था। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने राकेश की हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।
#Gonda #Hajipur #BiharNews #MurderSuspicion #bharatsamachargonda
Gonda, Gonda | Aug 27, 2026