चौथम: चौथम प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया; विभिन्न कार्यालयों व पंचायतों में हुआ झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार की सुबह दस बजे तक चौथम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों और शिक्षण संस्थानों में आन-बान और शान के साथ तिरंगा लहराया गया। इस दौरान जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।