शामली में एसपी कार्यालय पर गांव भाजू निवासी एक युवती अपने प्रेमी के साथ पहुंची। बताया कि उसने 16 तारीख को अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। आरोप है कि परिजनों की ओर से उन्हें धमकी दी गई है। इसी के चलते उन दोनों को अपनी जान का खतरा है। प्रेमी युगल ने स्पष्ट कहा कि वे बालिग हैं और अपनी इच्छा से साथ रहना चाहते हैं। उन्होंने सुरक्षा की गुहार लगाई है।