सुल्तानपुर: तिवारीपुर गांव में एक युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव
सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में मंगलवार सुबह 9 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। 28 वर्षीय चंद्रेश श्रीवास्तव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।सुबह जब चंद्रेश की पत्नी कमरे में गईं, तो उन्होंने पति को फंदे से लटका देखा। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।थाना प्रभारी