सुल्तानपुर: सुलतानपुर के कादीपुर में जन्माष्टमी पर स्कूल में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
सुलतानपुर जिले के कादीपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज झारखंड कादीपुर में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। अवकाश के बाद विद्यालय में राधा कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना से हुई। विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। श्रेया पाल ने कृष्ण भजन गाया।