सुल्तानपुर: सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर बाजार में जन्माष्टमी के तीसरे दिन दही हांडी का भव्य आयोजन, बच्चों ने फोड़ी मटकी
सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को भव्य दही हांडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर प्रांगण और बाजार क्षेत्र में सुबह से ही भक्तों का आना-जाना शुरू हो गया था। भगवान श्रीकृष्ण की जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा