करछना: मझिगवां गांव में मोटरसाइकिल से बकरा चोरी कर भागे चोर,सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर कौंधियारा थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा रहा है कि बाइक पर सवार दो अज्ञात चोरों द्वारा घर के बाहर बंधा बकरा लेकर भाग रहे हैं, पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कौंधियारा पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।