बैतूल नगर: मामू चौक के पास मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, दो युवक घायल, अस्पताल में भी भिड़े परिजन, 1 गंभीर नागपुर रेफर
बैतूल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मामू चौक उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। रात करीब साढ़े दस बजे दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर मारपीट होने लगी। इस हिंसक झड़प में तीन युवक घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पहले पक्ष के सत्रह वर्ष